Thursday, 14 April 2016

अमीर कौन

6 माह के बच्चे की माँ ने 3 स्टार होटल मैनेजर से पूछा.....!!. 

सर एक कप दूध मिलेगा क्या ??

मैनेजर "हाँ, 100 रू.मेँ मिलेगा".......!!

"ठीक ...है दे दो" महिला ने कहा.....

जो पिकनिक के दौरान इस होटल मेँ ठहरी, सुबह जब गाड़ी मे जा रहे थे तो बच्चे को फिर भूख लगी,गाडी को टूटी झोपड़ी वाली पुरानी सी चाय की दुकान पर रोका…… 

बच्चे को दूध पिला कर शांत किया.........!

दूध के पैसे पूछने पर बूढा दुकान मालिक बोला - "बेटी हम बच्चे के दूधके पैसे नहीं लेते, यदि रास्ते के लिए चाहिए तो लेती जाओ!."बच्चे की माँ के दिमाग मे एक सवाल बार बार घूम रहा था कि अमीर कौन ??

3 स्टार होटल वाला,या टूटी झोपड़ी वाला ??

मिली थी जिन्दगी किसी के 'काम' आने के लिए..पर वक्त बित रहा है कागज के टुकड़े कमाने के लिए..क्या करोगे इतना पैसा कमा कर..?

ना कफन मे 'जेब' है ना कब्र मे 'अलमारी..'और 
ये मौत के फ़रिश्ते तो 'रिश्वत'भी नही लेते....

No comments:

Post a Comment