Wednesday, 6 April 2016

बहाने Vs सफलता 

1- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नही मिला…
उचित शिक्षा का अवसर  फोर्ड मोटर्स के मालिक  हेनरी फोर्ड को भी नही मिला ।
2- मै इतनी बार हार चूका,  अब हिम्मत नही…
अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने।
3- मै अत्यंत गरीब घर से हूँ …
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी  गरीब घर से थे ।
4- बचपन से ही अस्वस्थ था…
आँस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी ।
5 - मैने साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है…
निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी ।
6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी…
प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है ।
7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि  कहा जाता है…
थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जता था।
8- बचपन मे ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था…
प्रख्यात संगीतकार ए.आर.रहमान के पिता का भी  देहांत बचपन मे हो गया था।
9- मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी…
लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी थी।
10- मेरी लंबाई बहुत कम है…
सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है।
11- मै एक छोटी सी नौकरी करता हूँ , इससे क्या होगा… 
धीरु अंबानी भी छोटी नौकरी करते थे।
12- मेरी कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है , अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा…
दुनिया की सबसे बङी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार दिवालिया हो चुकी है ।
13- मेरा दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है, अब क्या कर पाउँगा…
डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था।
14- मेरी उम्र बहुत ज्यादा है…
विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन के मालिक ने 60 साल की उम्र मे पहला रेस्तरा खोला था।
15- मेरे पास बहुमूल्य आइडिया है  पर लोग अस्वीकार कर देते है…
जेराँक्स फोटो कापी मशीन के आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार किया था पर आज परिणाम सामने है ।
16- मेरे पास धन नही… 
इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन नारायणमूर्ति के पास भी धन नही था  उन्हे अपनी पत्नी के गहने बेचने पङे।
17- मुझे ढेरो बीमारियां है..
वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी अनेको बीमारियो मे थे |  राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर काम नही करते थे।
आज आप जहाँ भी है  या कल जहाँ भी होगे  इसके लिए आप किसी और को जिम्मेदार नही ठहरा सकते , इसलिए आज चुनाव करिये - सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने …

No comments:

Post a Comment