Tuesday, 1 March 2016

रोटी वॉट्सऐप कर दूंगी
गली से एक भिखारी गुजर रहा था। एक घर का दरवाजा खुला था और अंदर एक बुढ़िया बैठी थी।

भिखारी (बुढ़िया से): खाने के लिए रोटी दे दो, अम्मा।
बुढ़िया: रोटी तो अभी बनी नहीं है, बाद में आना।
भिखारी: ठीक है यह लो मेरा मोबाइल नंबर। जब बन जाए तो मिस्ड कॉल मार देना।
यह सुन बुढ़िया के होश उड़ गए, पर वह भी कहां कम थी...
बुढ़िया: मिस्ड कॉल क्या मारनी, जब बन जाएगी तो वॉट्सऐप कर दूंगी। वहीं से डाउनलोड करके खा लेना।
यह सुनकर भिखारी बेहोश हो गया। 


बलाएँ
पत्नी: --
पूजा किया करो, बड़ी बलाएँ टल जाती है
पति : -
तेरे बाप ने बहुत की होगी, उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गयी

हाथ जोड़ कर
सुबह जब ऑफिस के लिए निकला तो श्रीमती जी बोली:
भगवान के हाथ जोड़ कर घर से निकला करो... सब काम अच्छे होते हैं|
मैंने कहा:
मैं नहीं मानता... शादी वाले दिन भी हाथ जोड़ कर ही घर से निकला था


कमियाँ
दामाद अपनी सास से बात करता हैं :
बेटी में तो हज़ारों कमियाँ हैं ।
सास :  हाँ बेटा , इसी वजह से तो उसे अच्छा लड़का नही मिला.


Celebration
बीवी पति से : सुनिये जी वो आदमी जो दारू पी कर नाच रहा है ना मैने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था  पति: बताओ, अभी तक celebrate कर रहा है ।

दे थप्पड़..दे थप्पड़ ..
मैंने माँ से कहा..तेरे लिए मेरी क्या क़ीमत है।
माँ बोली..बेटा तू लाखो मै नहीं करोड़ो मै है।
मै बोला माँ से .....करोड़ मे से 200 रु दे दे नेट पैक डलवाऊंगा...
दे थप्पड़..दे थप्पड़ ..दे थप्पड़।

No comments:

Post a Comment