Sunday, 6 March 2016

How can recover Data from formatted OR CORRUPT SD CARD 
करप्‍ट या फॉर्मेटेड एसडी कार्ड से डेटा कैसे रिकवर करें?

लगभग सभी स्मार्टफोन युजर अब हर रोज एसडी कार्ड पर ही अपने फोटोज को सेव करते हैं| लेकिन कभी कभी कुछ युजर बहुत निराश हो जाते है, जब वे डिजिटल कैमेरा या स्मार्टफोन के एसडी कार्ड से उनके कीमती फोटो को खो देते हैं| दुर्भाग्य से, मेमोरी कार्ड से डिजिटल मैसेज खो देना अब एक बहुत ही आम समस्या हो गई है और यह कई कारणों से होता है जैसे गलतीसे डिलिट करना या एसडी कार्ड करप्ट हो जाना आदि|

सौभाग्य से, एक मुफ्त सॉफ्टवेयर है जो आपको डिलीट, गलतीसे से फॉर्मेट या फिर करप्टेड एसडी कार्ड जीसे कंप्यूटर भी डिटेक्ट नही कर पा रहा हो ऐसे एसडी कार्ड से भी इमेजेस को रिकवर कर देगा|

ZAR X:
दरसल ZAR X डेटा रिकवरी के लिए एक पेड वर्जन है, लेकिन इसके नि:शुल्क वर्जन में आप अपने डिजिटल फोटो को रिकवर कर सकते है| ZAR X पूरी तरह से करप्ट या डैमेज एसडी कार्ड या हार्ड ड्राइव को भी डीप स्कैन कर सकता हैं| लेकिन इसके लिए यह बहुत समय लेता है|
डिजिटल इमेजेस को स्टोरेज (आमतौर पर मेमोरी कार्ड) से रिकवर करने के लिए इसे पीसी से कनेक्ट करे, ZAR X को डाउनलोड करके इंस्टॉल करे और निचें के स्टेप्स को फालो करें -

  • पीसी से अपना डिजिटल कैमेरा या स्मार्टफोन सिधे कनेक्ट करने के बजाय कार्ड रिडर से कनेक्ट करें|
  • Image Recovery (Free)" पर क्लिक करें|
ZAR_X_Image Recovery 1










  • जिस डिवाइस से इमेज रिकवरी करनी है उसे चुनें|

ZAR_X_Image Recovery 2







  • इमेज रिवकरी शुरू करने के लिए Next को क्लिक करें|
  • अब इमेज रिकवरी की प्रोसेस शुरू होगी जिसे पुरा होने में बहुत जादा समय लगेगा और आप इसे pause भी नही कर सकते|
  • यह प्रोसेस पुरी होने के बाद इमेजस की एक लिस्ट दिखेगी जिन्हे ZAR ने आपके एसडी कार्ड पर ढूँढ निकाला होगा| जो इमेज आप रिकवर करना चाहते है उनके चेक बॉक्स सिलेक्ट करें या फिर सभी इमेज एक ही बार सिलेक्ट करने के लिए ROOT एंट्री पर मार्क करें|

ZAR_X_Image Recovery 4








  • Next को क्लिक करें|
  • इन इमेजेस को सेव करने के लिए आपके पीसी का काई एक फोल्डर को सिलेक्ट करें|

ZAR_X_Image Recovery 5








  • Start copying को क्लिक करते ही इमेज रिकवरी की प्रोसेस शुरू हो जाएगी|
ZAR X का वर्तमान वर्जन GIF, JPEG, TIFF, CRW (Canon RAW data), MOV, AVI movie, WAV, CR2 (Canon CR2 RAW format), ORF (Olympus RAW format) जैसे अधिकांश डिजिटल कैमेरा मॉडल के इमेज फार्मेट को सपोर्ट करता हैं|

No comments:

Post a Comment