Untouchable - अछूत
एक छोटा बच्चा अपने काम वाली के घर रोटी खा कर आ जाता है।
माँ - बेटा तुमने काम वाली के घर पर रोटी क्यों खायी तुम अछूत हो गए, अब पूजा पाठ करवा कर तुम्हे पवित्र करवाना पड़ेगा,
बेटा- हस्ते हुए बोला माँ फिर तो घर के सभी लोग अछूत है।
माँ- हम केसे अछूत है।
बेटा- माँ मेने काम वाली के घर रोटी खायी, वो रोटी काम वाली ने बनाई थी में इस लिए अछूत हो गया न ?????
माँ - हा बेटा तुम छोटी जात वाले के घर रोटी खा कर आये हो इस लिए
बेटा - सही कहाँ माँ आप ने, आप सब लोग भी तो उसी काम वाली के हाथ का बना खाना रोज़ खाते हो तो आप सब भी अछूत हो गए।
सिर्फ घर बड़ा या छोटा होने से कोई अछूत नहीं होता, माँ मेरी नज़र में तो आप उस काम वाली से छोटी जात की लग रही हो आज,
जो इतनी छोटी सोच रखती हो, सोच बदलो देश खुद बदल जायेगा....!!
No comments:
Post a Comment