Sukhi khansi dry cough home remedis in hindi
सूखी खांसी दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खे
- खांसी होने पर अनार के छिलके का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसे। इसके अलावा अनार के छिलकों को सूखाकर चूर्ण बनाकर सेवन करें।
- भोजन के बाद दोनों समय आधा चम्मच सौंठ चबाने से सुखी खांसी में आराम मिलता है।
- भुनी हुई फिटकरी और चीनी (एक रत्ती) दोनों को मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। 4/5 दिन में काली खांसी ठीक हो जायेगी।
- दही दो चम्मच, चीनी एक चम्मच, काली मिर्च का चूर्ण 6 ग्राम मिलाकर चाटने से बच्चों की काली खांसी और बूढ़ों की सूखी खांसी ठीक हो जाती है।
- आधा चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद चाटने से खांसी में आराम मिलता है।
- काली मिर्च पीसकर उसमें चार गुना गुड़ मिलाकर आधा ग्राम की गोलियां बना ले इससे खांसी जुकाम व सर्दी के रोगों में लाभ होता है।
- खांसी होने पर लौंग बराबर चूसते रहे। सिके हुए लौंग अधिक लाभदायक रहते हैं। इसके अलावा काली मिर्च मुंह में रखकर चूसे।
- सूखे आंवले का चूर्ण मिश्री के साथ लें। हल्दी भूनकर घी या शहद के साथ मिलाकर लें।
No comments:
Post a Comment