सफेद बाल काले करने के घरेलू उपचार
कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं, उनके लिए ये एक बड़ा चिंता का विषय है। बालों की हेल्थ पर खानपान का विशेष प्रभाव पड़ता है। बालों के असमय पकने को रोकने के लिए चाय, कॉंफी का सेवन कम करना चाहिए। साथ ही, एल्कोहल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। खाने में ज्यादा खट्टा, अम्लीय भोज्य-पदार्थ लेने से बालों पर असर पड़ता है। तेल और तीखा भोजन भी बालों से जुड़ी समस्या को और बढ़ा देते हैं।
मानसिक तनाव, चिंता, धूम्रपान, दवाओं का लंबे समय तक उपयोग, बालों को कलर करना आदि से बालों के पकने, झड़ने और दोमुंहा होने का सिलसिला और तेज हो जाता है। यदि आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं ये नुस्खे, जो बालों के लिए वरदान की तरह काम करते हैं।
- बाल झडऩा अब तो एक आम समस्या बन चुकी है। इसका सामना करने वालों के लिए भी दालचीनी काफी लाभप्रद साबित हो सकती है. इसके लिए जैतून के गर्म तेल में, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिला कर पेस्ट तैयार करें।इस पेस्ट को बालों में लगाएं और पंद्रह मिनट बाद सिर धो लें. इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक या दो बार दोहराने से आपको काफी फायदा होगा।
- बालों के लिए सबसे अच्छा देशी उपाय है प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश की जाए। यह उपाय पुराने समय से चला आ रहा है और इससे बालों के कई रोग खत्म भी हो जाते हैं। घी लगाने से बालों के सफेद होने की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
- रोजाना तीन माह तक सुबह खाली पेट काला तिल व भृंगराज बराबर मात्रा में मिलाकर चबाकर खाने से बाल लंबे व घने हो जाते हैं और बालों का झडऩा बंद हो जाता है। गंजे वाले स्थान पर अमरबेल का लेप नियमित रूप से एक महीने तक करना लाभदायक होता है। इसके काढ़े से सिर धोले से बाल बढऩे के साथ ही काले भी होने लगते हैं। सिर के बाल झड़ रहे हों तो सरसों के पत्तों को जलाकर बनाया गया लेप नियमित रूप से लगाएं कुछ ही दिनों के बाद फिर बाल उगने लगेंगे।
- बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए बालों में मेंहदी लगाएं। मेंहदी से बालों को कई पोषक तत्व मिलते हैं और इस वजह बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
- दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर बालों में लगाने से भी बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।
- जैतून के तेल को गर्म करें और उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ समय बाद बालों को धो लें। इस नुस्खे से भी बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।
बालों की समस्याओं को रोकने के लिए दही के ये नुस्खे अपनाएं। दही बालों को पोषण देता है। बाल धोने से 20-30 मिनट पहले बालों की जड़ों में दही लगाएं। जब बाल सूख जाएं तो पानी से धो लें।
दही और नींबू के रस को आपस में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को नहाने से पहले बालों में लगाएं। 20-30 मिनट बाद बालों को धो लें।
शहद का नुस्खा
शहद के प्रयोग से भी बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाते हैं और असमय सफेदी से भी मुक्ति मिलती है।
प्याज का नुस्खा
बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का यहां बताया जा रहा नुस्खा काफी कारगर है।
प्याज का रस निकालकर उसे गर्म करें और ठंडा होने के बाद बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इससे पूर्व गर्म पानी में भीगे हुए तौलिए से बालों को कुछ देर ढंककर रखें। इसके बाद प्याज का रस लगाएं। कुछ देर बाद बालों को अच्छे शैम्पू से धो लेना चाहिए। ऐसा नियमित रूप से करें। प्याज का रस गर्म करने से उसकी दुर्गंध दूर हो जाती है।
टमाटर का नुस्खा
यदि आप प्रतिदिन नहाने से पहले टमाटर का पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों में लगाएंगे तो रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। इस नुस्खे से बालों को मजबूती मिलती है और बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। बालों में टमाटर लगाने के बाद कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें।
आंवले का नुस्खा
आंवले के चूर्ण को दही में मिलाएं और पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर बालों को धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर बालों की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
तिल के तेल से करें मालिश
यदि आप नियमित रूप से तिल के तेल से बालों की मालिश करेंगे तो आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और बालों की सफेदी भी दूर हो जाएगी। तिल के तेल में गाय के दूध से बना घी और अमरबेल के चूर्ण को मिलाकर लगाएंगे तो बहुत जल्दी लाभ प्राप्त होगा। यह नुस्खा रात को सोने से पहले अपनाना चाहिए।
यदि हम प्रतिदिन किसी अच्छे तेल से बालों की मसाज करते हैं तो यह नुस्खा बालों की उम्र बढ़ाने में काफी फायदा पहुंचाता है। सिर की मसाज करने से रक्त संचार व्यवस्थित हो जाता है और बालों के रोम सक्रिय हो जाते हैं। जिससे बालों की सेहत में सुधार होता है।
सफेद बाल रोकने के लिए ये बातें ध्यान रखें
आमतौर पर लोग सफेद बाल देखकर घबरा जाते हैं और उन्हें उखाड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि सफेद बाल उखाड़ने से और अधिक सफेद बाल आना शुरू हो जाते हैं। सफेद बाल उखाड़ने से अच्छा है कैंची से सफेद बाल काट देना चाहिए। इसके साथ ही यहां दिए गए नुस्खे भी अपनाते रहें। इन नुस्खों से सफेद बालों की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
पाचन व्यस्थित रखें
पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण भी बाल सफेद और कमजोर हो सकते हैं। यदि आपको कब्ज, अपच की समस्या रहती है तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए त्रिफला चूर्ण का नियमित रूप से सेवन करें। ऐसा करने पर पेट से जुड़ी ये समस्याएं ठीक हो जाएंगी। पेट ठीक रहेगा तो यहां दिए गए नुस्खों से सही उपचार हो सकेगा।
- प्याज का रस निकालकर उसे गर्म करें और ठंडा होने के बाद बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इससे पूर्व गर्म पानी में भीगे हुए तौलिए से बालों को कुछ देर ढंककर रखें। इसके बाद प्याज का रस लगाएं। कुछ देर बाद बालों को अच्छे शैम्पू से धो लेना चाहिए। ऐसा नियमित रूप से करें। प्याज का रस गर्म करने से उसकी दुर्गंध दूर हो जाती है।
- नीम की पत्तियों को पानी में उबालें। इस पानी को ठंडा करके छान लें। किसी हर्बल शैंपू से बाल धो लें। बाल धोने के बाद आखिर में नीम के पानी को बालों में डालें। इससे बाल सेहतमंद हो जाते हैं।
- अमरबेल को पीसकर उसे तिल के तेल में 20 मिनट तक उबालें। इस तेल को कम बाल या गंजे सिर पर लगाने से बाल फिर आ जाते हैं।
- हर दिन सुबह आधा मुठ्ठी काले या सफेद तिल का सेवन करें। ये बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से बाल घने, काले और मजबूत हो जाते हैं।
- तिल की जड़ और पत्तों का काढ़ा बना लें। इस काढ़े से बालों को धोएं। इससे बालों का रंग काला हो जाता है। साथ ही, तिल का तेल रोजाना लगाने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। रूसी भी खत्म हो जाती है।
- अरंडी और बादाम के तेेल को समान मात्रा में मिलाकर हफ्ते में एक बार बालों में लगाएं। बाल गिरना बंद हो जाएंगे।
- एक प्याज काटकर रम (एक तरह की शराब) से भरे एक गिलास में डाल दें। इसे रात भर रखा रहने दें। दूसरे दिन रम को छान लें। प्याज के टुकड़े अलग हो जाएंगे। इस रम से बालों की मसाज करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं।
- सिर के जिन हिस्सों पर कम बाल हों, वहां प्याज का रस लगाकर मालिश करनी चाहिए। ऐसा तब तक किया जाए जब तक कि उस हिस्से में चमड़ी हल्की लाल ना दिखाई दे। इसके बाद बालों की जड़ों में हल्का सा शहद लगाकर कुछ देर रहने दें। फिर सिर धो लें। बाल घने होने लगेंगे और गंजेपन की समस्या भी दूर हो जाएगी।
- एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगा लें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से बाल धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
- अमरबेल को पानी में उबालें। इस पानी से बाल धोने से बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाती है।
- दही में नींबू का रस मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है। नींबू के रस को दही में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगाइए, 30मिनट बाद बालों को धुल लीजिए। बालों का गिरना कम हो जाएगा।
- शहद कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। शहद के प्रयोग से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।
- नीम की पत्तियों को पीसकर नींबू डालकर लगाने और इसके लगातार प्रयोग से बालों का झडऩा बंद हो जाता हैं।
- गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाइए। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाइए और कुछ समय बाद सिर धो लीजिए।
- गिरते बालों को रोकने के लिए दही बहुत कारगर घरेलू नुस्खा है। दही से बालों को पोषण मिलता है। इसके लिए बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगाना चाहिए। जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तो पानी से धो लीजिए।
- साबुत अनाज खाने से भी बाल स्वस्थ होते हैं। साबुत अनाज में विटामिन बी, जिंक व आयरन पाया जाता है।
- सेम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। एक कप पके हुए बीन्स में कम से कम 9 से 13 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए ये बालों के विकास में मदद करता है।
- एलोवेरा भी बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। बालों को घना व लंबा करने के लिए ऐलोवेरा की लीफ से निकला ताजा जेल बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ देर रखने के बाद सिर धो लें। बाल तेजी से बढऩे के साथ ही घने भी हो जाएंगे।
- अमरबेल को पानी में उबाल लें और जब पानी उबल कर एक तिहाई रह जाए तो उसे सिर में लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें बाल बढऩे लगेंगे।
- बालों की सफेदी रोकने के लिए आंवला के उपाय सबसे अच्छे उपाय हैं। आंवला खाने के साथ ही, आंवले के पाउडर में नींबू मिलाकर नियमित रूप से बालों में लगाना चाहिए। नहाने के बाद आंवला पाउडर पानी में घोलकर लगाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment