Sunday, 14 February 2016

हल्दी रोग भगाए जल्दी


  1. कैंसर की बीमारी रोके हल्दी – कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं हमारे शरीर के विपरीत काम करने लगती है| हल्दी का सेवन करने से कैंसर को बढ़ाने वाली कोशिकाएं नष्ट होती है, व हल्दी इन्हें बढ़ने से रोकती है| खाली पेट हल्दी खाने से शरीर के अंदर सारे विषेले पदार्थ निकल जाते है व कैंसर के होने चांस भी बहुत कम हो जाता है|
  2. गठिया रोग में आराम दे – हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को नस्त करती है जो शरीर की दूसरी कोशिकाओं को प्रभावित करते है| रोज हल्दी खाने से गठिया का दर्द में बहुत आराम मिलता है|
  3. कोलेस्ट्रोल कम करे – हल्दी खाने से कोलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत हद तक कम होती है| ये हम सब को पता है कि शरीर में अगर कोलेस्ट्रोल बढ़ता है तो अन्य बहुत सी बीमारियाँ भी पीछे पीछे आ जाती है| हल्दी से हम इससे बच सकते है|
  4. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – हल्दी में मौजूद एन्तिबैक्टेरिया, एन्तिफंगल तत्व शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है| सर्दी खांसी जुखाम फ्लू से ये हमें बचा के रखता है| इसके लिए आपको हल्दी वाला दूध (milk) पीना चाहिए| डॉक्टर भी इसे बहुत फायदेमंद मानते है| 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच हल्दी डाल कर पियें| ठण्ड के दिनों में इसे रोज रात को सोने से पहले पीना चाहिए| इससे शरीर में सर्दी तो जाएगी साथ ही छोटे मोटे दर्द से भी आराम मिलेगा|
  5. डायबटीज – हल्दी डायबटीज वालों के लिए फायदेमंद है| इससे शरीर में गुलुकोसे की मात्रा कंट्रोल में रहती है| हल्दी की कैप्सुल भी आती है जिसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेना चाहिए|
  6. घाव मिटाए – हल्दी कई सालों से एक एंटीसेप्टिक की तरह उपयोग हो रहा है, कही पर भी कटे हुए पर हल्दी लगाने से खून बंद हो जाता है, व वह घाव जल्दी भर जाता है| स्किन में होने वाले इन्फेक्शन को भी हल्दी दूर करता है|
  7. वजन कंट्रोल करे – वजन कम करने के लिए हल्दी बहुत पावरफुल है| हल्दी में मौजूद तत्व शरीर में फैट कम करते है| वजन कम करने के चाह रखने वालो को 1 चम्मच हल्दी अपने खाने में शामिल करना चाहिए|
  8. पाचन सही करे – हल्दी खाने से पाचनतंत्र में कोई परेशानी नहीं आती है, इससे गैस एसिडिटी की भी परेशानी दूर होती है| अगर किसी को गाल्ब्लाडर में कुछ परेशानी है तो उसे हल्दी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए|
  9. लीवर के लिए लाभदायक – हल्दी खाने से खून साफ़ होता है, इससे पेट के सरे विषेले पदार्थ निकल जाते है|
  10. सौदर्य बढ़ाये – हल्दी उपटन हम बचपन से सुनते व उपयोग करते आ रहे है| हल्दी सौदर्य की द्रष्टि से बहुत गुणकारी होती है, इसे लगाने से दाग डब्बे दूर होते है चेहरा खिल उठता है| यही वजह है कि शादी के समय हल्दी की एक अलग से रस्म होती है जिसमें दुल्हन व दुल्हे को हल्दी लगाई जाती है जिससे उनका चेहरा चमक उठे| हल्दी को काफी शुभ भी माना जाता है, इसे हर शुभ काम शादी विवाह पूजा पाठ में उपयोग किया जाता है| हल्दी को बेसन दूध के साथ मिलाकर लगाने से बहुत फायदा मिलता है|
  11. शरीर से अनचाहे बाल हटाये – शरीर में मौजूद अनचाहे बाल चाँद में दाग के सामान है, जिसे हर लड़की अपनी सौन्दर्यता का दुश्मन मानती है, इस परेशानी को दूर करने के लिए हल्दी आपकी मदद करेगी| हल्दी में नारियल तेल मिलाकर गर्म करें अब इसे जहाँ अनचाहे बाल है वहां लगायें| कुछ दिन में आपको फर्क जरुर समझ आएगा|
  12. टैनिंग हटाये – धुप से होने वाली टैनिंग को हम हल्दी के द्वारा दूर कर सकते है| हल्दी को दूध में मिलाकर लगायें, टैनिंग हटेगी व स्किन में निखार आएगा|
  13. दांत का दर्द दूर करे – दांत दर्द को धृ में ठीक करने के लिए हल्दी लाभकारी है| हल्दी में सरसों तेल व नमक मिलाकर दर्द वाले स्थान पर लगायें| बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  14. सर्दी-खांसी होने पर दूध में कच्ची हल्दी पाउडर डालकर पीने से जुकाम ठीक हो जाता है।
  15. पेट में कीड़े होने पर 1 चम्मच हल्दी पाउडर में थोडा सा नमक मिलाकर रोज सुबह खाली पेट एक सप्ताह तक ताजा पानी के साथ लेने से कीड़े खत्म हो जाते हैं।
  16. खांसी होने पर हल्दी का इस्तेमाल कीजिए। अगर खांसी आने लगे तो हल्दी की एक छोटी सी गांठ मुंह में रख कर चूसें, इससे खांसी नहीं आती।
  17. धूप में जाने के कारण त्वचा अक्सर टैन्ड हो जाती है। टैन्ड त्वचा से निजात पाने के लिए हल्दी पाउडर, बादाम चूर्ण और दही मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाइए। इससे त्वचा का रंग निखर जाता है और सनबर्न की वजह से काली पड़ी त्वचा भी ठीक हो जाती है। यह एक तरह से सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करता है।
  18. मुंह में छाले होने पर गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर कुल्ला करें या हलका गर्म हल्दी पाउडर छालों पर लगाएं। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
  19. चोट लगने या मोच होने पर हल्दी बहुत फायदा करती है। मांसपेशियों में खिंचाव या अंदरूनी चोट लगने पर हल्दी का लेप लगाएं या गर्म दूध में हल्दी पाउडर डालकर पीजिए।
  20. अनियमित माहवारी को नियमित करने के लिए महिलाएं हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

No comments:

Post a Comment