Wednesday, 17 February 2016

सफेद बालों को काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय
How to Make White Hairs Black


यदि आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं  तो कुछ  घरेलू  उपाय  भी आजमा कर देख लीजिए।  आपको जरूर  फायदा होगा।

  • प्याज का रस  समय से पहले बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और गंजापन रोकने में मदद करता है। एक कांच के कटोरा में प्याज और नींबू का रस मिलाएं। अपने बालों और सिर पर मालिश करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें। हालांकि प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों करना ठीक रहेगा।
  • तुरई को काटकर नारियल तेल में उबालें व जब तुरई काली हो जाए, तब उसे छानकर किसी बोतल में भर लें। रोजाना इस तेल को बालों में लगाएं। धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे।
  • तिल का तेल तो बालों के लिए अच्छा होता ही है। साथ ही, इसका सेवन भी बहुत लाभ पहुंचाता है। यदि आप अपने भोजन में तिल को शामिल कर लें तो आपके बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहेंगे।
  • सिर धोने के लिए शिकाकाई पाउडर या माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।
  • एक कप चाय का पानी उबालकर उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण को बाल धोने से एक घंटे पहले बालों में लगाएं। बाल काले होने लगेंंगे।
  • नारियल तेल में ताजे आंवला को इतना उबाले कि वह काला हो जाए। इस मिश्रण को ठंडा करके रात को सोने से पहले बालों में लगा लें व सुबह बाल धोएं।
  • अदरक को पीसकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने सिर पर लगाएं। इस उपाय को रोजाना अपनाने से सफेद बाल फिर से काले होने लगते हैं।
  • रोजाना खाली पेट आंवले का जूस पिएं। बाल लंबी उम्र तक काले रहेंंगे।
  • सूखे आंवले को पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच युकेलिप्टस का तेल मिलाएं। मिश्रण को एक रात तक लोहे के बर्तन में रखें। सुबह इसमें दही, नींबू का रस व अंडा मिलाकर बालों पर लगाएं। बालों में नई जान आ जाएगी। 15 दिन तक यह प्रयोग करने से सफेद बाल काले होने लगते हैं।
  • आंवला जूस, बादाम तेल व नींबू का जूस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं बालों में चमक आ जाएगी व सफेद भी नहीं होंगे।12. बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बाल गिरना बंद हो जाते हैं और जल्दी सफेद नहीं होते।
  • गाय के दूध का मक्खन लेकर हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाएं। जल्द ही फायदा दिखने लगेगा।
  • आपने अपने घर के बुजुर्गों को सिर पर देसी घी से मालिश करते हुए देखा होगा। घी से सिर की त्वचा को पोषण मिलता है। प्रतिदिन घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • 2 चम्मच हिना पाउडर, 1 चम्मच दही, 1 चम्मच मेथी, 3 चम्मच कॉफी, 2 चम्मच तुलसी पाउडर, 3 चम्मच पुदीना पेस्ट मिलाकर बालों में लगाएं। तीन घंटे बाद शैम्पू करें। कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर काले हो जाएंगे।
  • मेहंदी को नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाने से बालों का रंग आकर्षक डार्क-ब्राउन होने लगता है।
  • 200 ग्राम आंवला, 200 ग्राम भांगरा, 200 ग्राम मिश्री, 200 ग्राम काले तिल इन सभी का चूर्ण बनाकर रोजाना 10 ग्राम मात्रा में लेने से कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगेंगे।
  • बाल धोने में नींबू पानी का उपयोग करें। इससे बाल नेचुरली ब्राउन होने लगते हैं व सफेद नहीं होते हैं।
  • नींबू का रस और नारियल तेल मिलाकर स्कल्प पर नियमित रूप से लगाने पर बाल काले होते हैं।
  • आंवला व आम की गुठली को पीसकर उसे सिर में लगाने से सफेद बाल काले हो जाएंगे।
  • बालों में नीम का तेल व रोज मेरी तेल का इस्तेमाल करने से बाल सफेद नहीं होते हैं।
  • प्याज का रस निकालकर उसे बालों की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं बाल घने व काले होने लगेंगे।
  • आंवला पाउडर में नींबू का रस मिलाकर या ताजे हरे आंवले को पीसकर सिर में लगाने से बाल घने व काले हो जाते हैं।
  • बालों में रोजाना सरसों का तेल लगाने से बाल हमेशा काले रहेंगे।
  • नारियल तेल में मीठे नीम की पत्तियां को इतना उबाले की पत्तियां काली हो जाएं। इस तेल के हल्के हाथों से बालों की जड़ों पर लगाएं। बाल घने व काले हो जाएंगे।
  • रोजाना सुबह थोड़ी मात्रा में आंवला जूस लेने से भी बाल लंबी उम्र तक काले बने रहते हैं।
  • कम उम्र में सफेद होते बालों पर एक ग्राम काली मिर्च में थोड़ा दही मिलाकर सिर में लगाने से भी लाभ होता है।
  • काली चाय बालों को काला करने के साथ-साथ नरम और चमकदार बनाता है। एक कप पानी में दो चम्मच चाय की पत्तियों को डालकर उबाल लें। उसमें एक चम्मच नमक मिला लें। फिर ठंडा होने पर छानकर इस पानी से अपने बालों और सिर की मालिश करें और एक घंटे के बाद ठंडे पानी से धो लें।



No comments:

Post a Comment