Saturday, 20 February 2016

शहद के ऐसे टिप्स जो हैं बड़े काम के




  • यदि कफ की समस्या हो तो एक चम्मच शहद में नींबू का रस या थोड़ा-सा कोकोनट ऑयल मिलाकर लेने से बहुत लाभ होता है।
  • जब बहुत तनाव महसूस करें तो चाय में एक बूंद शहद डालकर पिएं। रिलैक्स महसूस करेंगे।
  • शुगर फ्री की जगह डायबिटीक लोगों को खाने में शहद उपयोग करना चाहिए, क्योंकि शहद ब्लड शुगर लेवल को कम कर देता है। 
  • यदि आप रोजाना रात को 2 से 4 बजे तक जागते रहते हैं, यानी नींद न आने की प्रॉब्लम हो तो एक चम्मच शहद में थोड़ा नमक मिलाकर सेवन करें। गहरी नींद आएगी।
  • अगर कहीं जल जाए तो जले हुए स्थान पर शहद लगाएं। जले हुए का निशान नहीं रहेगा।
  • वजन कम करने के लिए भी शहद एक अचूक नुस्खा है। जहां भी आप शुगर यूज करते हैं, वहां शहद का उपयोग करें। बढ़ता वजन बहुत जल्दी नियंत्रण में आ जाएगा।
  • आप अपने पूरे शरीर की त्वचा को एकदम साफ करना चाहते हैं तो तीन चम्मच शहद में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर नहाने के पानी में मिलाएं। ये आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज कर देगा। स्किन ग्लो करने लगेगी।
  • हैंगओवर हो जाए तो ब्रेकफास्ट में शहद लगे टोस्ट लें और चाय में भी शहद डालकर पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिसके कारण एल्कोहल का प्रभाव खत्म हो जाता है।
  • जब कभी कमजोरी महसूस हो, एक चम्मच शहद खा लें। कुछ ही देर में एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।
  • बादाम का तेल, बेस वैक्स और शहद, तीनों को मिलाकर आप घर पर ही लिप बॉम तैयार कर सकते हैं। शरीर को स्वस्थ, निरोग और उर्जावान बनाए रखने के लिये शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है।
  • दो बूंद शहद हथेली में लेकर उसमें उतना ही गुनगुना पानी मिलाएं। इसे दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर क्लॉकवाइज मसाज करें। कुछ देर उसे लगा रहने दें, फिर चेहरा साफ पानी से धो लें। इस नेचुरल फेस वॉश को यूज करें। चेहरा चमकने लगेगा।
  • एक चम्मच शहद में एक-चौथाई चम्मच पानी मिलाकर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर शैम्पू करने से पहले बालों में लगाएं। कुछ देर रखने के बाद बालों को धो लें। बाल बहुत सिल्की और शाइनी लगने लगेंगे।
  • शहद विनेगर और पानी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पौधों पर इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल कीटनाशक के रूप में काम करता है।
  • अगर कहीं पार्टी में जाना हो और पिंपल्स निकल आए हों तो थोड़ा-सा शहद लेकर पिंपल्स पर लगाएं। आधे घंटे के लिए लगा रहने दें, फिर धो लें। पिंपल बैठ जाएगा।
  • किसी जगह कट लगने या घाव हो जाने पर एंटीबॉयोटिक क्रीम की तरह शहद का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि शहद एक नेचुरल एंटीबॉयोटिक भी है। रोजाना घाव पर इसे लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।
  • ठंडे पानी में शहद मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा का रंग साफ  होता है तथा चेहरे पर लालिमा एवं कांति भी आ जाती है। प्रतिदिन 25 ग्राम शहद दूध के साथ जरूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
  • सर्दी में शहद का सेवन कर आप शरीर को सालभर तक किसी भी तरह की एलर्जी से बचाएं रख सकते है, क्योंकि शहद के अंदर विटामिन बी1 बी2 बी3 बी4 बी5 व बी6 विटामिन्स होते है। अगर आप रोज शहद का प्रयोग करते है तो आप के शरीर के हार्मोंन्स भी कंट्रोल में रहते हैं।
  • रोजाना शहद का प्रयोग आंखों की रोशनी बढ़ाने तथा कफ, अस्थमा और हाईब्लडप्रेशर  को नियंत्रित करने में कारगर सिद्ध हुआ है।
  • नियमित रूप से शहद के सेवन से रक्त शुद्धि होती है और दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
  • रोजाना शहद खाने से गले की खराश की समस्या भी नहीं होती है। शहद में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को साफ करते हैं।
  • बार- बार किडनी स्टोन की समस्या परेशान करती हो तो नियमित रूप से नींबू पानी में शहद मिलाकर पीएं यह समस्या नहीं होगी।
  • रोजाना एक चम्मच शहद लेने से नींद बहुत गहरी आती है, गैस्ट्रिक समस्या खत्म हो जाती है।
  • नियमित रूप से शहद लेने पर पेट के छोटे-मोटे घाव और शुरुआती स्थिति का अल्सर शहद को दूध या चाय के साथ लेने से ठीक हो सकता है।


No comments:

Post a Comment