हर्बल शेम्पू
Herbal Shampoo
क्या आप बाज़ार से बने केमिकल शेम्पू का इस्तेमाल करते है तो फिर बाल टूटने की या झड़ने की दवा क्यों खोजते है क्युकी आप जब खुद ही अपने बालो के दुश्मन है तो आज से ही आप केमिकल शेम्पू बंद करे इससे आपके बालो का नुकसान है बीमारियाँ बढ़ी है इसलिए धीरे-धीरे इनकी तरफ से ध्यान हटाये और स्वयं बनाने की आदत डाले तो दो -तीन फायदे भी मिलेगे एक तो पेसे की भी बचत होगी मतलब कम कीमत में शुद्ध और अधिक निर्माण दूसरा फायदा आपके काम करने की एनर्जी बढ़ेगी।
सभी सामान आपको आयुर्वेद की दवा बेचने वाले पुराने पंसारी से मिल जायेगी :-
शिकाकाई - 50 ग्राम
मेथी दाना - 50 ग्राम
सूखा आँवला - 50 ग्राम
रीठा - 50 ग्राम (बीज निकला हुआ)
एलोवेरा का गूदा - 50 ग्राम
उपरोक्त सभी वस्तुओं को मिलाकर रातभर पानी में भिगो दीजिये और सुबह इसे 15 मिनट उबाल लीजिये। जब ये ठंडा हो जाये तो इसे छानकर इसका पानी अलग कर लीजिये। अब इस पानी में 1 नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये। एक बेहतरीन हर्बल शैम्पू तैयार है। आप इसे एक बोतल में भरकर रख लीजिये और जब भी बाल धोने हों तो इस शैम्पू का इस्तेमाल कीजिये।
यह शैम्पू बालों के लिये बहुत ही फायदेमंद है। हाँ इस से झाग तो नहीं मिलेगा, मगर स्वस्थ बाल ज़रूर मिलेंगे।
No comments:
Post a Comment