गार्डन की हरियाली से वास्तु दोष निवारण
वास्तु शास्त्र में हरियाली को खास महत्व दिया गया है। इसके अनुसार यदि घर के आस-पास कोई बगीचा हो तो यह बहुत से दोषों का निवारण स्वतः ही हो जाता है। सामान्य वास्तु दोषों को मिटाने के लिए आप भी अपने घर में बगीचा बना सकते हैं। यह हरियाली आपको प्रकृति के बेहद नजदीक होने का अनुभव देगी।
घर में बगीचा बनाते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें-घर में बगीचा बनाने केलिए सबसे पहले उसकी जगह तय कर लें।
गार्डन घर के हिसाब से बनाएं। यानि बड़े घर के हिसाब से बड़ा व छोटे घर के हिसाब से छोटा। इससे घर का लुक अच्छा लगेगा।
अब सीजन के हिसाब से अपने मन पसंद फूल चुन लीजिए।
गार्डन को अपनी इच्छानुसार 2 या 3 भागों में भी बांट सकते हैं।
इन भाग में अलग-अलग तरह के सुंदर फूलों के पौधे लगाइए।
गार्डन के बीच में गुलमोहर, नीम या आम जैसा बड़ा पेड़ भी लगा सकते हैं। यह पेड़ स्वास्थ के लिए अच्छे तो होते ही हैं, साथ ही साथ गर्मियों में ताजी हवा के लिए इससे बढिय़ा कोई उपाय नहीं है।
क्यारियों की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्टार, सर्कल या कोई और शेप भी दे सकते हैं।
बीजों को यूं ही नहीं बिखेरना चाहिए। बल्कि इन्हें ठीक से लगाइए जिससे पौधे बड़े होने पर व्यवस्थित और सुंदर दिखे।
हमेशा पौधों के बीच परस्पर दूरी अवश्य छोड़ें। इससे पौधों की जड़ों को फैलने में आसानी रहेगी और उनकी सुंदरता बनी रहेगी।

No comments:
Post a Comment