Wednesday, 17 February 2016

व्यवसाय में रुकावट कहीं इन वजह से तो नहीं


आपके व्यवसाय में रुकावट आने के कई कारण हो सकते हैं। बाजार में मंदी का दौर, ज्योतिष के अनुसार दिशा और दशा ठीक न होना।
लेकिन यदि आप वास्तु या फेंगशुई के अनुसार उपाय करते हैं तो आपके व्यवसाय में काफी तरक्की हो सकती है। इसके लिए कार्यस्थल या ऑफिस में कुछ बातों पर ग़ौर करना चाहिए।


अपने कर्मचारियों में देखें
  • कर्मचारियों में कुछ नया करने की चाह है या नहीं।
  • कार्यस्थल में कार्य करने वाले लोगों में कार्य करने का उत्साह होना चाहिए।
  • कर्मचारी संतुष्ठ होना चाहिए।
  • ग्राहक के साथ सम्मान और मधुरता से व्यवहार करें उनका स्वागत करें।
  • ग्राहक के कष्ट को समझें व शिष्टाचार से पेश आएं।
  • ग्राहक को हर हालत में संतुष्ट करके भेजें ताकि वो फिर आपकी दुकान पर पुनः आ सके।
  • ग्राहक की संतुष्टि वस्तु के प्रति विश्वास पैदा करती है। तथा उसकी बिक्री को बढ़ाती है।
  • ऑफिस या कार्यस्थल में सकारात्मक माहौल बनाएं नकारात्मकता आपके उत्पाद को कम कर देती है।

No comments:

Post a Comment