Saturday, 20 February 2016

एक गिलास दूध व दो चम्मच शहद के  फायदे


  • शहद व दूध दोनों ही सुक्ष्मजीवी को खत्म करते हैं। दूध व शहद साथ लेने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है व स्किन ग्लो करने लगती है। दूध व शहद को बराबर मात्रा में मिला लें उतनी ही मात्रा में पानी मिलाकर नहाने से पहले शरीर पर लगाएं स्किन निखर जाएगी।
  • रोजाना एक गिलास दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से डाइजेस्टीव सिस्टम में सुधार होता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसे रोजाना लेने से पेट व आंत से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
  • दूध और शहद लेने न केवल स्किन ग्लो करने लगती है बल्कि शरीर को भी आराम मिलता है। प्राचीन समय से ही ग्रीक, रोमन, इजिप्ट, भारत आदि देशों में जवान दिखने के लिए एक एंटीएजिंग प्रापर्टी के  रूप में दूध व शहद का सेवन किया जाता रहा है।
  • दूध व शहद साथ लेना अनिद्रा रोग को दूर करने का एक प्राचीन नुस्खा है] क्योंकि दूध व शहद लेने से दूध व शहद इन्सुलिन के स्त्रावण को नियंत्रित करता है जिससे ट्रिप्टोफेन का सही मात्रा में मस्तिष्क में स्त्रावण होता है। ट्रिप्टोफेन सिरोटोनिन में बदल जाता है सिरटोनिन मेलेटोनिन में परिवर्तित होकर दिमाग को रिलेक्स करता है व अनिद्रा की समस्या को दूर करता है।
  • रोजाना एक गिलास दूध में शहद लेने से शरीर को आंतरिक बल मिलता है। जहां दूध में प्रोटीन होता है वहीं शहद में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। दूध व शहद साथ लेने शरीर को ऊर्जा मिलती है व मेटाबॉलिज्म क्रिया को बढ़ावा मिलता है। 
  • दूध व शहद का कॉम्बिनेशन शरीर को हेल्दी बनाएं रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों जैसे आस्टियोपोरोसिस या उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द आदि को सुरक्षित रखता है, क्योकि दूध व शहद दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है।


No comments:

Post a Comment